सुन्दरकाण्ड की पूर्णाहिति एवं कलश स्थापना से तृतीय वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रैंस का शुभारम्भ आज

सायं सात बजे होगी ग्वारीघाट में होगी नर्मदा महाआरती
जबलपुर दर्पण। ब्रह्मर्षि मिशन समिति के रजत जयन्ती वर्ष के अवसर पर आयोजित तृतीय वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रैंस का शुभारम्भ दिनांक 5.1.23 को मानस भवन जबलपुर में होगा। सबसे पहले दोपहर 2.45 डॉ.सुधीर अग्रवाल जी द्वारा नर्मदा कलश की स्थापना के पश्चात् पंडित उमा शंकर व्यास जी की कृपापात्र मानस मंजरी मंजुषा शुक्ला जी का उद्बोधन होगा। इसके उपरान्त वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रैंस की सफलता हेतु आयोजित किये गये सुन्दरकाण्ड पाठ की श्रृंखला की पूर्णाहुति 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक नेमा मानस मण्डल द्वारा सुन्दरकाण्ड पाढ के साथ होगी। सायं 4.30 से उत्कर्ष आर्ट ग्रुप की श्रीमति रेणु पाण्डे एवं उनके विद्यार्थियों द्वारा लाइव पेंटिंग का कार्यक्रम होगा। सायं 5 बजे इन्दिरागाँधी राष्ट्रीय कलाकेन्द्र द्वारा आयोजित प्रदर्शनी , श्रीमति रूपलेखा चौहान एवं श्रीमति संगीता अग्रवाल की पेंन्टिग्स का उद्घाटन श्रीलंका के संस्कृति मंत्री श्री विदुराविक्रम नायके, डॉ.स्वामी अमृता जी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी.शर्मा एवं आयोजन अध्यक्ष श्री अजय विश्नोई जी द्वारा किया जायेगा। सायं 7 बजे जबलपुर के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू सौजन्य से माँ नर्मदा महा आरती ग्वारीघाट में आयोजित होगी जिसमें प.पू. दीदी स्वामी ज्ञानेश्वरी जी एवं देश विदेश से आये अतिथि सम्मिलित होंगे।



