जागरूक क्रिश्चियन मंच करेगा प्रतिभावान छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

क्रिश्चियन मंच करेगा प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
जबलपुर दर्पण। जागरूक किसान मंच के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जागरुक क्रिश्चियन मंच के द्वारा ईसाई समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जो शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर अपना सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देते हैं उन्हें जागरूक क्रिश्चियन मंच के द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा l जैसे 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में चाहे वह एमपी बोर्ड के हो या सी.बी.एस. सी बोर्ड के बच्चे हो यदि वे परीक्षा में अव्वल आते हैं या फिर टॉप करते हैं तो उन्हें जागरूक क्रिश्चियन मंच के द्वारा सम्मानित किया जाएगा जिससे बच्चे प्रोत्साहित होकर अच्छा प्रदर्शन शिक्षा एवं खेल दोनों ही क्षेत्र में कर सकेंl संघ ने आगे बताया कि इसी प्रकार जो बच्चे खेल के क्षेत्र में राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करते हैं तो उन्हें जागरूक क्रिश्चियन मंच के द्वारा प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया जाएगाl संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ,जेम्स एंथोनी ,रोबिन लाज रस, क्रिस्टोफर नरोन्हा, लॉरेंस मार्टिन, फिलिप अंथोनी, स्टैंडली नॉर बट, जेरोम लाज रस, एनोक्स विक्टर, अल्बर्ट एंथोनी, सुधीर पावेल, गुडविन चालस, आनंद राज अंथोनी, साइन डिसूजा , सुनील स्टीफन, संजय पोटर ,रॉबर्ट पालव, सुनील रिचर्ड्स, अज्जू आदि ने जागरूक क्रिश्चियन मंच से प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु सम्मानित करने की बात कहीl



