जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सूर्य नमस्कार के साथ होगी सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत

जबलपुर दर्पण। जबलपुर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती से कल 12 जनवरी को “सामुहिक सूर्य नमस्कार एवँ योग प्रदर्शन” से होगी। सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे सामूहिक सूर्य नमस्कार एवँ योग प्रदर्शन से रानीताल स्टेडियम में होगी, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवँ अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक होंगे एवँ सभी जनप्रतिनिधि एवँ वरिष्ठजन शामिल होंगे। सांसद राकेश सिंह ने सभी खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।



