अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मादक पदार्थ,गांजा की तस्करी में लिप्त:ट्रक चालक पुलिस गिरफ्त में

फरार मालिक की तलाश में पुलिस टीम छत्तीसगढ रवाना

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। देर रात ट्रक में गांजा परिवहन होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीपीएस.एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये शनि यार्ड पाटन वायपास के पास दबिश दी जहां यार्ड परिसर में ट्रक क्र सीजी 04 एमटी 5507 मय चालक के खड़े थे जिन्हे घेराबंदी करके पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोज निवासी महुआखेड़ा थाना सलेहा जिला पन्ना बताया, ट्रक की तलाशी लेने पर 784 नग कीटनाशक कार्टून लोड मिले तथा ट्रक में फेटेरा कीटनाशक के बीच में 4 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 95 नग मादक पदार्थ गांजा के पैकेट मिले, संदेही ट्रक चालक से मादक पदार्थ गांजा रखने एवं परिवहन के संबंध मे पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक मे वाहन मालिक महेन्द सिंह भिलाई के द्वारा गांजा लोड़ किया गया है। एवं गांजे की डिलेवरी लुधियाना में होना बताया है एवं तबीयत खराब होने के कारण मालिक दुर्ग में उतर गया गांजे की तौल करने पर कुल 185 किलो ग्राम गांजा जिसकी कीमती लगभग 37 लाख रूपये मय ट्रक के जप्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर ट्रक चालक को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायलय के समक्ष पेश कर पूछताछ के लिए 4 दिन की पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम जिला दुर्ग छत्तीसगढ रवाना की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88