जबलपुर दर्पण

नारी शक्ति से स्वर्णिम समाज का निर्माण विषय पर संगोष्टी का आयोजन

जबलपुर दर्पण। नारी शक्ति से स्वर्णिम समाज का निर्माण विषय पर संगोष्टी का आयोजन प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शिव स्मृति भवन भवरताल के सभागार में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रही। जिसने कार्यक्रम कों भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रजज्वलन कर किया गया। जिसमें सरिता कल्याण अधिकारी केंद्रीय कारागृह, कीर्ति पांडेय टी आई , संजीवनी राजपूत सब इंस्पेक्टर,डॉ सारिका पांडेय (रिटा.एडि. एस पी.), डॉ पुष्पा पांडेय गायनोकोलोजिस्ट, राजयोगिनी बी के भावना, बी के वर्षा, बी के. ईशिता उपस्तिथ रही। सभी ने संगोष्ठी में अपने विचार रखे और कहा की वास्तव में नारी ना केवल परिवार की बल्कि समाज की भी आधारशीला होती है। उनकी उपस्थिति ही परिवार एवं समाज कों दिशा निर्देशित करने के लिए पर्याप्त है। यही कारण है की उनको और अधिक सशक्तिकरण की आवश्यकता है।क्योंकि एक मात्र उनका आंतरिक रूप से सशक्तिकरण परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र तक के सपूर्ण विकास के पथो का स्पष्टीकरण करता है। राजयोगिनी बी के भावना ने बताया की यदि उनके जीवन में राजयोग मेडिटेशन का सामवेश हो जाये तो निश्चित ही वें सपूर्ण रूप से सशक्त बन सकती है और ना केवल अपने परिवार में बल्कि अपने कार्य क्षेत्र में भी। क्योंकि राजयोग का अभ्यास आंतरिक शक्तियों कों जाग्रत करके उन्हें बढ़ाता है।मंच का कुशल संचालन बी.के. ईशिता ने एवं आभार केंद्रीय विद्यालय की अध्यापिका शुक्ला मैडम जी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88