जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
स्वामी विवेकानंद जी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया स्मरण

जबलपुर दर्पण। वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेरणा स्रोत, सम्पूर्ण भारतवर्ष के गौरव स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर युवाओं को धर्म, राष्ट्र , भाषा पंथ के साथ मां भारती के लिए प्रतिबद्ध होकर सृजन के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए, हम कोटि कोटि नमन करते हैं उक्त उद्गार स्वामी विवेकानंद जी की 160 वीं जयंती पर विजय नगर संकल्प शिविर प्रतिमा स्थल पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में पार्षद सोनिया सिंह, प्रतिभा भापकर ने विकहे।
इस अवसर पर पार्षद अंशुल राधवेन्द्र यादव, रंजीत ठाकुर, विध्येश भापकर, लालू यादव, नितिन मिश्रा, राहुल बैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



