10 प्रतिमाओं के साथ निकला कांचघर दशहरा चल समारोह

जबलपुर दर्पण। कांचघर दशहरा चल समारोह अपनी गरिमामय 32 वर्ष पूर्ण होने पर आज जी सी एफ स्टेट राममंदिर से चल समारोह के अतिथि पूर्व मंत्री विधायक लखन घनघोरिया जी जी एस ठाकुर बलराज सोनकर ने राम सीता जी पूजन कर प्रारंभ हुआ
चल समारोह में सर्वप्रथम गिरजा शंकर रामलीला समिति द्वारा राम रावण के युद्ध करते हुए चल रहे थे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,स्वच्छता अभियान,एक पेड़ मां के नाम की झांकियां सहित घोड़े, लिल लिल घोड़ी ,बब्बर शेर नृत्य करते हुए चल रहे थे जो दशहरा का आकर्षण का केंद्र रही
चल समारोह मुख्य मार्ग चुंगी चौकी,कांचघर चौक,शीतलामाईं मंदिर,रामलीला मैदान , बाई का बगीचा होते हुए घमापुर में समापन हुआ समिति के अध्यक्ष अशोक रोहितास संरक्षक मुरलीधर राव,डा रमाकांत रावत ,एड तरुण रोहितास, नारायण रजक,जितेंद्र ठाकुर,राजेश पांडे,अविनाश चमकेल,सरमन रजक,,नितिन मलिक, भरत मनागलानी,संदीप शुक्ला,संजय डोमल, दीपक नाहर,रत्नेश श्रीवास,कल्लू बाबा,पप्पू यादव हरीश सचदेवा ,मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।



