जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री जगदीश प्रसाद खंडेलवाल का नेत्रदान

जबलपुर दर्पण। समाजसेवी श्री जगदीश प्रसाद खंडेलवाल ने मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प पूरा किया। देवजी नेत्रालय के डॉ. पवन स्थापक एवं उनकी टीम ने यह प्रक्रिया पूर्ण की। उनकी आंखों से दो बच्चों की दुनिया रोशन हुई है। उनकी अंगदान की भी इच्छा थी, किंतु उनकी 98 वर्ष की आयु के कारण यह तकनीकी रूप से संभव न हो सका। अत्यंत धर्मपरायण श्री खंडेलवाल का मानना था कि मानव सेवा में ही धर्म का मर्म निहित है। उन्होंने अंत समय में भगवान का भजन करते हुए प्राण त्यागे। उन्हें सम्पूर्ण रामचरित मानस कंठस्थ थी।



