मानव जीवन में खेलो का है विशेष महत्व : राकेश सिंह

सांसद खेल महोत्सव के दसवें दिन हुआ कबड्डी एवँ बास्केटबॉल का आयोजन
जबलपुर दर्पण। मानव जीवन में खेलों का विशेष महत्व है और सामाजिक संरचना में टीम वर्क की महत्ता एवं उत्तम स्वास्थ्य की दृष्टि से तो यह अतिमहत्वपूर्ण है यह बात सांसद राकेश सिंह ने सांसद खेल महोत्सव के दसवें दिन आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच एवँ बास्केटबॉल के प्रदर्शन मैच के अवसर पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही। देशवासियों से खेलों को बढ़ावा देने का सदैव ही आग्रह रहा है, और इस दिशा में हमारी सरकारें निरंतर कार्यरत हैं, लेकिन यह कार्य सरकार अकेले नहीं कर सकती, इसके लिए जन जागरूकता व सहभागिता भी आवश्यक है। खेलों को बढ़ावा देने और नई प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में साँसद खेल महोत्सव का आयोजन करने का आग्रह किया था। इसी को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर संसदीय क्षेत्र में 12 दिवसीय “सांसद खेल महोत्सव’’ का आयोजन किया गया जहाँ भारतीय खेलों के साथ पारम्परिक खेलों व क्रिकेट जैसे खेल भी खेले जा रहे है जिनमे कबड्डी प्रतियोगिता जो ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत एवँ शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर से प्रतिस्पर्धा के बाद जिला स्तर पर आयोजित हुई और इसका आज फाइनल मैच हुआ साथ ही बास्केटबॉल का भी प्रदर्शन मैच आज आयोजित हुआ है। इस दौरान सांसद ने भी बच्चों के साथ गिल्ली डंडा, कंचा और गुलेल खेल खेले। सांसद ने जबलपुर के सभी खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जबलपुर के विकास की दौड़ में व्यापक सहभागिता के साथ रविवार को मैराथन का हिस्सा बने साथ ही 23 जनवरी को सांसद खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाये।
कबड्डी प्रतियोगिता में बरगी एवँ उत्त्तर विधानसभा की टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित हुआ जिसमें उत्तर विधानसभा की टीम विजेता रही।कब्बडी प्रतियोगिता के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पप्पू ने बताता कि वार्ड एवँ पंचायत के बाद मंडल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित हुई इसके बाद शहरी क्षेत्र की चार और ग्रामीण क्षेत्र की चार विधानसभाओं की कुल आठ टीमें जिला स्तर पर पहुँची जिनमे मैच के बाद फाइनल में शहरी क्षेत्र से उत्तर विधानसभा एवँ ग्रामीण क्षेत्र की बरगी विधानसभा की टीम के बीच फाइनल मैच हक़ जिसमे बरगी को 26 पॉइंट एवँ उत्तर को 29 पॉइंट प्राप्त हुए और 3 पॉइंट से उत्तर विधानसभा विजयी हुई।
कबड्डी मैच में निर्णायक की भूमिका शानू यादव, दिनेश तिवारी, मंजीत संवाल, सुनील ताम्रकार, मनीष रजक एवँ जितेंद्र यादव ने निभाई।
बास्केटबॉल प्रतियोगिता प्रभारी विक्रम परवार ने बताया कि बास्केटबॉल में चार टीमो ने हिस्सा लिया और नॉक आउट राउंड में खेले गए मैच के एसटीसी जबलपुर एवँ जेसीबीए जबलपुर की टीम के बीच फाइनल मैच आयोजित हुआ जिसमें एसटीसी को 45 एवँ जेसीबीए को 41 पॉइंट मिले और 4 पॉइंट से एसटीसी जबलपुर की टीम विजयी रही।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर , ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, पूर्व महापौर श्री सदानंद गोडबोले, मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, धर्मेंद्र सिंह पप्पू, विक्रम परवार, पार्षद महेश राजपूत, राजू पटेल, लालू यादव, अमित शाह आदि उपस्थित थे।



