शनिधाम तिलवारा में शनि महाराज को लगे वृंदावन से आये 56 भोग

ब्रम्ह मुहूर्त से अर्द्ध रात्रि तक शनि महोत्सव में श्रृध्दालुओ ने पूजन अर्चन
जबलपुर दर्पण। शनिश्चरी मौनी अमावस्या पर 30 सालों बाद मौनी शनिश्चरी अमावस्या पर शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में, खप्पर योग, चतुरग्रही योग, षडाष्टक योग के शुभ योग के अवसर पर श्री शनिधाम तिलवाराघाट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में विशेष पूजन,शनि अभिषेक व दिव्य आरती, वृंदावन से आए 56 भोग अर्पण कर ,संगीतमय सुन्दरकांड पाठ कर हजारों भक्तों ने भंडारा प्रसादी ग्रहण की। शनि अमावस्या पर षोणषोपचार पूजन अर्चन पं. सतीशजी महाराज, पं. अनिल मिश्रा, अखिलेश सोनी, संजय तिवारी, वीरू ठाकुर, विध्येश भापकर, शुभम तिवारी ,सिद्धांत विनायक, हितेश पटेल, विवेक पाण्डेय, शिवा तिवारी,अशोक साहू,गणेश साहू, विजय पटेल,गेंदुलाल सेन ,राजकुमार पटेल,लक्ष्मण पटेल ,सतीश अग्रवाल ,पट्टू उर्प्रीते ,प्रदीप साहू,विजय ठाकुर ,राज सिंह ,संतोष उपाध्याय,मनोज ठाकुर आदि कार्यकर्त्ताओं ,श्रद्धालुओं ने शनिधाम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।



