अमर शहीद हेमू कलाणी के शहीदी दिवस पर भारतीय सिन्धु सभा ने किया याद

जबलपुर दर्पण। भारत मां के लाडले सुपुत्र एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर वीर शहीद हेमू कालाणी जी का जन्म दिवस पर भारतीय सिन्धु सभा ने अमर शहीद हेमू कालाणी को याद किया। देश की खातिर अपने प्राणों को निछावर करने वाले अंग्रेजों से लोहा लेते हुए छोटी सी उम्र में अपने हाथों से खुद अपने गले में फांसी का फंदा डालते हुए देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए ऐसे भारत मां के लाडले सुपुत्र अमर शहीद हेमू कालाणी की शहीदी बलिदान दिवस पर आज 21 जनवरी 2023 सुबह 9 बजे भवरताल गार्ड़न के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर शत शत नमन कर अमर शहीद स् हेमू कालानी अमर रहे जय हिंद ,भारत माता की जय घोष के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान अशोक रोहाणी विधायक केंट जबलपुर,सोनू बचवानी ने अमर शहीद हेमू कालानी जी के जीवन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जेठानंद खत्री,राजकुमार कन्धारी,उमेश पारवानी,दीपक मंगलानी,गोविंद हिरानी,मयंक मतानी,विकास नोतनानी ,निक कुंदवानी,मोहित रामचंदानी, सनी कुंगानी,प्रकाश असवानी,रवि वासवानी,विनय रोहाणी, फतहचन्द वासवानी,धीरज मनुरामनी,रितेश नोतनानी,धर्मेन्द्र मंगलानी, प्रकाश आहूजा,योगी शर्मा के साथ काफी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहे।



