जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डाॅ रोहित मिश्रा बने आईडीए नगर अध्यक्ष

जबलपुर दर्पण। शहर के प्रसिद्व दंतरोग चिकित्सक डाॅ रोहित मिश्रा को इंडियन डेंटल एसोसिएशन जबलपुर शाखा का नया नगर अध्यक्ष चुना गया है। डाॅ मिश्रा को दंत चिकित्सा में इलाज के क्षेत्र में नवाचारों के लिए भी जाना जाता है। डाॅ मिश्रा वर्तमान में हितकारिणी डेंटल काॅलेज के डीन हैं। उनकी उपलब्धि पर हितकारिणी डेंटल काॅलेज के डायरेक्टर डाॅ राजेश धीरावाणी, शासी निकाय अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सभा के सचिव बाबू विश्वमोहन ने हर्ष व्यक्त किया है।



