जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कृषि महाविद्यालय जबलपुर बना ओवर आॅल चैम्पियन

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के जोनल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जवाहर प्रांगण में महाविद्यालय और अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा आयोजित दो दिवसीय 22वीं अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का शुक्रवार को पारितोषिक वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन, विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्याआतिथ्य एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में गरिमामय माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कुलपति डाॅ. पीके मिश्रा ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा कि हार-जीत खेल का भाग होता है, इसे इससे सीखकर आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और मेहनत करनी होगी। कुलपति डाॅ. मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में खेलकूद प्रतियोगिताओं का अमूल्य योगदान है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऐसे प्रतिभागियों का चयन, आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिये किया जायेगा। जिससे राष्ट्रीय स्तर के मंच पर भी अपनी खेल प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर जनेकृविवि का नाम रोशन करेंगे।
अधिष्ठाता कृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खरे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास एवं कौशल उन्नयन में लाभदायक होगा। खेलकूद प्रतियोगिता मंे शामिल छात्र-छात्राएं अपने हुनर और कौशल का प्रदर्शन कर निश्चित ही आगे बढ़ेंगे और भविष्य में देश के लिये मैडल जीतकर आयेंगे। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. जी. के. कौतू, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. डी. पी. शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र, डाॅ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित शर्मा, अधिष्ठाता कृषि डाॅ. पी.बी.शर्मा, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, उपकुलसचिव डाॅ. टी.आर.शर्मा, उप लेखनियंत्रक डाॅ. अजय खरे सहित अन्य मंचासीन रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88