जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खेलो में सहभागिता के संकल्प को लेकर दौडे़ मैराथन धावक

जबलपुर दर्पण। सांसद खेल महोत्सव के ग्यारहवें दिन मैराथन का आयोजन रानीताल स्टेडियम से किया जिसमे पांच हजार से अधिक धावकों ने हिस्सा लेकर जबलपुर के विकास एवँ खेलो में सहभागिता के संकल्प को लेकर 4 किमी की दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ रानीताल स्टेडियम से प्रारम्भ होकर रानीताल चौक, गढ़ाफाटक, घमंडी चौक, लॉर्डगंज, मालवीय चौक, यातायात थाना, राइट टाउन, गोलबाजार होते हुए पुनः रानीताल स्टेडियम में समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रविकिशन ने फ्लाइट कैंसल होने की वजह से मोबाईल द्वारा ही जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में जबलपुर आने की बहुत इच्छा थी क्योंकि जबलपुर के इस आयोजन की चर्चा पूरे देश में हो रही है हमारे सांसद श्री राकेश सिंह ने जिस तरह जबलपुर में खेल महोत्सव का आयोजन किया है उससे निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप खेलो इंडिया और फिट इंडिया के मंत्र को साकार करने का कार्य नजर आता है परंतु मौसम खराब होने के कारण मैं जबलपुर नही पहुंच सका और आज सुबह जबलपुर पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहा था परन्तु जबलपुर के नागरिकों से मेरा वादा है कि जब भी अवसर प्राप्त होगा जरूर जबलपुर आऊंगा। उन्होंने कहा सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से जबलपुर के सांसद श्री राकेश भैया ने जबलपुर की युवा पीढ़ी को पुराने खेलों से जोड़ने का काम किया है और खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान किया है जो भविष्य में जबलपुर किए पीढ़ी को अपना नाम कमाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने अपने भोजपुरी अंदाज में कहा कि “विरोधियों की जिंदगी झंडवा फिर भी विरोधियों को घमंडवा”। साथ ही उन्होंने जबलपुर की जनता एवँ भोजपुरी जनो को प्रमाण करते हुए आयोजन का हिस्सा बनने की बधाई दी।

मैराथन समाप्ति के बाद झूम के नाचे बच्चे और युवा

मैराथन दौड़ की समाप्ति पर रानीताल स्टेडियम पहुँचे धावक जिनमे बड़ी संख्या में बच्चे, युवा शामिल थे उन्होंने खेल महोत्सव की धुन पर जमकर डांस किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, श्याम महाजन, विधायक अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, मप्र ओलंपिक संघ के सचिव दिग्विजय सिंह, क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक भीष्म सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शरद जैन, सदानंद गोडबोले, डॉ विनोद मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, श्याम महाजन, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन, अरविंद पाठक, पंकज दुबे, रजनीश यादव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, रूपा राव, संजय यादव, प्रमोद चोहटेल सहित भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवँ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88