स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ियों ने जीते पदक

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जबलपुर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक अर्जित करने में हुए सफल, जबलपुर टीम दल कोच अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव एवं जनरल मेनेजर जयराज चौधरी ने बताया कि मध्यप्रदेश स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन माहेश्वरी भवन मंदसौर में किया गया है ।स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के 18 जिले की टीम दल यूनिट ने भाग लिया । स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जबलपुर जिला टीम दल का खिलाड़ियो ने प्रतिनिधित्व कर ताइक्वांडो खिलाड़ी मानवी यादव,मानव राज यादव, तेजस्विनी भलावी,यश सिंह एवं शिवानी बेन ने अपने आयु एवं वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर चार स्वर्ण दो कांस्य पदक अर्जित करने में सफल रहे। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी माह आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 में किया गया । स्वर्ण पदक विजेताओ मानवराज यादव, मानवी यादव,तेजस्विनी भलावी, कुशाग्र गुप्ता , कांस्य पदक यश सिंह , शिवानी बेन। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका शिवानी बेन ने निभाई। सभी ताइक्वांडो खिलाड़ी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल प्रशिक्षक राजकुमार यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।



