किसान सेवा सेना संगठन के द्वारा अभिनव प्रयोग की दी जानकारी

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा का किसान सेवा सेना संगठन के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान किसान सेवा सेना (संगठन) के डाॅ. ब्रजेश दत्त अरजरिया, अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के माननीय प्रमण्डल सदस्य एवं भारत कृषक समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के.के. अग्रवाल द्वारा, जबलपुर जिले के नवयुवक कृषक हितैषी अन्नदाता सेवार्थ गांव-गांव मंे मैदानी स्तर पर कृषकों के चहुमुखी विकास के लिये योजनाओं व कार्यक्रमों तथा उनके हकों, हितों एवं सम्मान के रक्षार्थ हेतु कार्य करने जागरूकता अभियान का संचालन करने वाली किसान सेवा सेना की सम्पूर्ण जानकारी व कार्यो का लेखा-जोखा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. पी. के. मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत की।
कुलपति डाॅ. मिश्रा ने अन्नदाता कृषकों के हितार्थ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन द्वारा किये जा रहे जागरूकता कार्य, प्रयास व प्रचार-प्रयास एवं किसानों की समस्याओं का संकलन कर निदान व प्रयास कर प्रशिक्षण व संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर तालमेल व समन्वय प्रदान करना अति उल्लेखनीय व प्रशंसनीय कार्य है, आपने संगठन के बहुआयामी कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि कृषकों हेतु गांव-गांव में कृषकों के समग्र विकास में अति उल्लेखनीय कार्य हेतु बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।
किसान सेवा सेना (संगठन) अन्नदाता की सेवार्थ नवयुवकों का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, वर्गविहीन, गैर राजनैतिक जो गांव-गांव में कृषकों के समग्र विकास व समस्याओं के समाधान हेतु समन्वय व तालमेल द्वारा कृषकों के जीवन में इन्द्रधनुषी रंग प्रदान कर रहा है। इस बैठक के दौरान कृषि महाविद्यालय,जबलपुर के भूतपूर्व अधिष्ठाता डाॅ. आर.एम. साहू ,विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डाॅ. शेखर सिंह बघेल की उपस्थिति रही।



