जबलपुर में बनाए गए दो अन्य सीट बेल्ट और हेलमेट जोन,

प्रशासन ने ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए 1 जनवरी से की थी शुरुआत
जबलपुर दर्पण। जबलपुर में यातायात के नियमों के लोगो प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक पहल की शुरुआत की। जिसको को लेकर 1 जनवरी 2024 से शहर में सीट बेल्ट और हेलमेट जोन बनाए गए थे। वहीं ट्रैफिक पुलिस को इन दोनों ही जोन में जब काफी अच्छे रिजल्ट मिले तो दो अन्य जोन 10 जनवरी 2024 बुधवार से शुरू किए गए। जबलपुर शहर के गोरखपुर, छोटी लाइन से आजाद चौक, सिविल लाइन, त्रिपुरी चौक से मेडिकल चौराहा तक सीट बेल्ट और हेलमेट जोन बनाया गया है। अब शहर में कुल ऐसे चार जोन हो गए हैं, जहां से हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना निकलने नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने बुधवार को जोन का किया निरीक्षण
बुधवार को एएसपी प्रदीप शेडे, एएसपी कमल मौर्य ने दोनों ही सीट बेल्ट और हेलमेट जोन का निरीक्षण किया। इन्होंने कहा कि नौ दिनों तक में काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा । जिससे लोग यातायात के नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य चालान करना ही नहीं बल्कि यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लोगों की सुरक्षा के लिए यह अच्छा कदम है। एक प्रयास है। इसमें हर कोई जागरूक होगा।



