जायसवाल महिला मंडल का कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। समाज को सशक्त एवं सुसंस्कृत बनाती है महिलाएं जायसवाल महिला मंडल के कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि समाज को सशक्त और सुसंस्कृत बनाने में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का अधिक योगदान है भारतीय धर्म संस्कृति में देवियों को ही शक्तिपुंज माना गया है उपरोक्त आशय के विचार जायसवाल समाज भवन होम साइंस कॉलेज रोड में जायसवाल महिला मंडल द्वारा आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनय सक्सेना ने व्यक्त किए इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष केशव जायसवाल सचिव राम मनोहर जायसवाल एवं महिला मंडल की अध्यक्ष विनीता राय ने महिला मंडल की गतिविधियों का परिचय देते हुए उनका महत्व बतायाl कार्यक्रम में रंगोली, चित्रकला, वेशभूषा, व्यंजन प्रतियोगिताओं में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया l विजेताओं को 26 जनवरी को आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा l कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामा जायसवाल, प्रमोदिनी जायसवाल, शक्ति जायसवाल, रोशनी जायसवाल, श्वेता जायसवाल, प्रीति जायसवाल, ज्योति संदीप जायसवाल, राजेश्वरी जायसवाल, नम्रता जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।