सिवनी दर्पण

सिवनी में होगा राष्ट्रीय स्तर का अंताक्षरी महोत्सव, 30 टीमें लेंगी हिस्सा

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी जिले को सांस्कृतिक गतिविधियों का नया आयाम मिलने जा रहा है। जिला मनोरंजन समिति के तत्वावधान में 19 एवं 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर की अंताक्षरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जबलपुर रोड स्थित एम.एम. ग्रैंड अग्रोहा लॉन में दोनों दिन शाम 4 बजे से शुरू होगा।

देशभर से आएंगे कलाकार

आयोजन समिति के अनुसार, इस मंच पर देशभर से आए गायक-गायिकाएं अपनी आवाज़ और कला का जादू बिखेरेंगे। उनका मानना है कि यह प्रतियोगिता न केवल स्थानीय कलाकारों बल्कि विभिन्न राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए भी एक अनूठा अवसर होगी।

केवल 30 टीमों को मिलेगा मौका

प्रतियोगिता में 30 टीमों को ही भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी होंगे, चाहे महिला हों या पुरुष। आयोजकों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता सिवनी को सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी और युवाओं में कला व संस्कृति के प्रति उत्साह बढ़ाएगी।

इनामी राशि और विशेष प्रावधान

मीडिया प्रभारी देवराज डेहरिया और अश्विनी बब्ला मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को ₹3000 एंट्री फीस जमा करनी होगी। विजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे—

  • प्रथम पुरस्कार – ₹51,000
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹31,000
  • तृतीय पुरस्कार – ₹21,000

इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88