उड़ना सड़क के टेंट व्यवसाई शुभम कुशवाहा के कर्मचारी से मारपीट

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पाटन,जबलपुर दर्पण। पाटन थाना क्षेत्र के उड़ना सड़क के टेंट कारोबारी के नौकर के साथ अज्ञात कारणों से मारपीट का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पाटन थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार उड़ना निवासी शुभम कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका नौकर भागवत कथा में टेंट लगाकर 9-30 बजे अपने घर वापस आ रहा था जैसे ही उड़ना पहुॅचा तभी गांव का अनिकेत गोंड़, उसके नोैकर वकील उर्फ संतोष यादव को गाली गलौज कर अनिकेत ने लोहे की रॉड से हमलाकर वकील यादव के सिर में चोट पहुॅचा दी आवाज सुनकर गोलू बर्मन देखने पहुंचा तभी अनिकेत संतोष यादव को जान से मारने की धमकीे देकर भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



