जागरूक क्रिश्चियन मंच ने उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित
फ्रांसिस अंथोनी और क्रिस्टोफर नरोना बने प्रांतीय सचिव
जबलपुर दर्पण। समाज के उत्कृष्ट कार्य हेतु फ्रांसिस अंथोनी और क्रिस्टोफर नरोना हुए सम्मानित मध्यप्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की संगठन में और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु रूबेन लाज रस और क्रिस्टोफर नरोना को प्रांतीय सचिव बनाते हुए सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुष्प माला पहना कर सम्मानित किया गयाl आप दोनों ही संगठन और समाज के लिए पूर्णता समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं l इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन , जेम्स एंथोनी, एनोस विक्टर, गुडविन चार्ल्स, स्टैनली नॉरबर्ट, लॉरेंस मार्टिन, राबर्ट फ्रांसिस , अरुण मार्टिन , सुनील रिचर्ड्सन, फिलिप अंथोनी, अल्बर्ट एंथोनी , क्लेमेंट, आनंद राज अंथोनी, विवियन मार्टिन, जॉन गायकवाड, रॉबर्ट पालव आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl



