पावर मैनेजमेंट कंपनी व मेघा इंजीनियरिंग के बीच हुई ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट हस्ताक्षरित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश में 17 अति उच्चदाब सबस्टेशन बनाने के लिये मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी व मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के बीच टी.एस.ए. (ट्रांसमिशन सर्विस एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षर हुये साथ ही मध्यप्रदेश स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी के इंचार्ज मुख्य अभियंता श्री संजय कुलश्रेष्ठ की उपस्थिति में मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी ने मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को संबंधित दस्तावेज हस्तांतरित किये। इसके पहले मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त बिड प्रोसेस को-आर्डिनेटर आर.ई.सी.पी.डी.सी.एल. ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यनूतम बिडर मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड हैदराबाद को एस.पी.ए. (शेयर परचेस एग्रीमेंट) हस्तांतरित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता अजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश स्टेट ट्रांसमिशन यूटिलिटी के मोहन ढोके ,मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से सी.जी.एम. शैलेन्द्र जर्नादन, आर.ई.सी. पी.डी.सी.एल. की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक पी. एस. हरिहरण व मेसर्स मेघा इंजीनियरिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से उपाध्यक्ष प्रवीण शरद दीक्षित एवं कंपनी सचिव एन. चन्द्रकाला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



