चुनरी यात्रा में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। चुनरी यात्रा बड़ा पत्थर रांझी से शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाती है। यह ६वाँ वर्ष है। पूर्व में भी प्रशासन ने सहयोग किया और ६ वाँ वर्ष में भी प्रशासन का सहयोग मिला, किन्तु चुनरी यात्रा ग्वारीघाट पहुंचने पर थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान द्वारा यात्रा को रोक दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं द्वारा आपत्ति दर्ज कराई विवाद की स्थिति में उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। उसके बाद चुनरी यात्रा विधिवत निकाली गई। समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ कि चुनरी यात्रा में शामिल लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञापन सौंपते समय डॉ.राजेंद्र कुमार पिल्ले, सुरेंद्र यादव व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अत: महानुभव से निवेदन है कि मामलें की निष्पक्ष जांच करत हुए थाना प्रभारी भुवनेश्वरी चौहान व श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करने वालें सिपाहियों पर लाईन एटेज की कार्रवाई करते हुए चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर कायम किए गए झूठे मामलें को वापिस लिया जाए अन्यथा केंट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आंदोलन छेड़ते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की होगी।



