जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राइफल शूटर्स अजय मलिक एवं सत्यार्थ पटेल ने बनाई फाइनल राउंड में जगह

जबलपुर दर्पण। भोपाल में चल रहे 5 वें खेलो इंडिया गेम्स में आज खेले गए 10 मीटर राइफल मेन इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में गन फॉर ग्लोरी जबलपुर के राइफल शूटर्स अजय मलिक एवं सत्यार्थ पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई । आज खेले गए क्वालिफिकेशन मैच में टॉप 8 शूटर्स ने फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई किया इनमें से पांच शूटर्स गन फॉर ग्लोरी से हैं.अजय मलिक एवं सत्यार्थ पटेल गन फॉर ग्लोरी की जबलपुर शाखा से हैं , वहीं राजवीर अजित , मद्दिनेनी उमा महेश एवं नरेन प्रनय गन फॉर ग्लोरी की दूसरी शाखाओं से हैं। कल ये सभी राइफल शूटर्स फाइनल राउंड खेलेंगे जहा से इनके पास खेलो इंडिया टैलेंट में चयनित होने का अवसर होगा।  अजय एवं सत्यार्थ दोनों  ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर में कोच श्री निशांत नथवानी से  प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88