जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उद्योग व्यापार जगत के लिए अच्छा है बजट : हिमांशु खरे

जबलपुर दर्पण। उद्योग व्यापार जगत के लिए आम बजट अनुकूल है जिसमें अर्थव्यवस्था को गति देने की बात की गई है, यह कथन है फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु खरे का। उन्होंने कहा कि अधोसंरचना विकास, तकनीक उन्नयन, कौशल विकास, वित्तीय संस्थानों को अधिक राशि उपलब्ध कराना, इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत नियमों का सरलीकरण करना, ऐसे अनेकों घोषणाओं एवं प्रावधानों से उद्योग जगत लाभान्वित होगा। जबलपुर तथा महाकौशल क्षेत्र में बजट में घोषित गोबर्धन योजना के तहत वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित हो सकता है, अंतरराष्ट्रीय मानकों के स्तर से ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित हो सकता है एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने यूनिटी मॉल की योजना पर जबलपुर में भी ऐसा मॉल स्थापित हो सकता है। उन्होंने तथा फेडरेशन के सदस्यों ने बजट को अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी निरूपित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88