रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। गुरु रविदास धाम नर्मदा तट ग्वारीघाट जबलपुर के नेतृत्व में गुरु रविदास महाराज का 646 वा प्रकाश पर्व समारोह संपूर्ण जबलपुर जिले में दिनांक 04.02.2023 से 05.02.2023 तक बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जावेगा जिसमें शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से अधिक गुरु रविदास जी की प्रतिमा एवं झांकियां स्थापित की जाएगी। दिनांक 05.02.2023. को संपूर्ण जिले में स्थापित प्रतिमा एवं झांकियां डॉक्टर अंबेडकर चौक हाईकोर्ट के पास एकत्रित होंगे जहां से विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ दोपहर 01 बजे एडवोकेट एन.सी. कुरील. स्थाई संरक्षण द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जावेगा शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चों शामिल होंगे शोभा यात्रा संपूर्ण शहर का भ्रमण करते हुए गुरु रविदास धाम ग्वारीघाट पहुंचेगी जहां पर मुख्य आयोजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आकाश आनंद जी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बसपा एवं राम गौतम राज्यसभा सांसद बसपा मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किए गए हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांत प्रदेश प्रदेश प्रभारी बसपा रमाकांत पिप्पल प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्य प्रदेश राम दास शास्त्री प्रदेश धर्माचार्य मालती चौधरी जी पार्षद मथुरा प्रसाद चौधरी पार्षद कुमारी कृष्ण दा पार्षद शारदा कुशवाहा पार्षद सोनेलाल चौधरी मुन्ना सतनामी होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता टीकाराम रविकरेंगे। कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील संपूर्ण नगर वासियों से की है



