संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो रहा छलावा

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्रदेश में 50 से अधिक विभाग हैँ, जिनके प्रत्येक जिले, तहसील, ब्लॉक में लाखों की संख्या में संविदा कर्मचारी हैं जो इन विभिन्न विभागों में अपने सेवाएं दे रहें हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य दो विभाग सबसे बड़े हैं। इनमें से स्वास्थ्य विभाग में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं दे रहें हैं कोविड के समय जब सभी लोग अपनी जान की सुरक्षा के लिए घरों में छुपे बैठे थे तब इन्हीं संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बिना निस्वार्थ भाव से सभी बीमार व्यक्तियों की सेवा की। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विगत 10-15 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहें हैं परन्तु सरकार इनके विषय में कोई चिंता नहीं करती हैं।सम्मान जनक वेतन प्राप्त करने तथा सुखमय जीवन व्यतीत करने का इनका स्वप्न मात्र दिवा स्वप्न बनकर ही रह गया है। संगठन के जिला अरविन्द दीक्षित, जी आर झारिया,भास्कर गुप्ता, अरविंद पंडित,सत्येंद्र तिवारी,अंशुल रजक,कपिल सोनी, आदि ने मांग की है।



