पार्षद ही जनसेवा और विकास की मुख्य इकाई है : प्रभात साहू

भाजपा के पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों की बैठक संपन्न
जबलपुर दर्पण। वार्ड के पार्षद चुनाव जीतकर गली मोहल्ले और बूथ स्तर तक से सीधे जुड़े होते हुए वार्ड का मूलभूत विकास करके सेवा करते हैं जनता अपनी समस्या सर्वप्रथम पार्षदों को ही बताती है इसलिए पार्षद ही जनसेवा और विकास की मुख्य इकाई होते हैं यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों की आयोजित बैठक में संभागीय कार्यालय रानीताल में कहीं।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि नगर निगम जनता की सेवा का सबसे प्रमुख माध्यम है क्योंकि पार्षद राजनीति की प्राथमिक पाठशाला है आदमी अपने राजनीतिक जीवन में सर्वप्रथम पार्षद बनकर ही जनता की सेवा करता है और परिणाम स्वरूप उच्च राजनीतिक पदों पर पहुंचता है इसलिए पार्षदों को बहुत मेहनत से काम करते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए और हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं हमारा प्रमुख उद्देश्य विकास है इसीलिए भाजपा के पार्षदों को विशेष तौर पर जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास करना चाहिए साथ ही केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिल सके इसका भी प्रयास करना चाहिए। केंद्र से चल रही राज्य सरकार तक की सभी योजनाओं का लाभ पार्षद लोगों को दिला सकते हैं और उन के माध्यम से सभी को लाभान्वित भी कर सकते हैं आने वाले समय में प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं इसीलिए पार्षदों को और कड़ी मेहनत करना होगी ताकि पुनः विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर जनसेवा का क्रम निरंतर जारी रखें। पार्षदों के साथ पूर्व पार्षदों को भी अपने क्षेत्र में निरंतर संपर्क बनाकर रखना है उन्होंने भी वार्ड में रहकर जनता की सेवा की है और लगातार कर रहे हैं, पूर्व पार्षदों का भी जनता से सीधा जुड़ाव है इसलिए आने वाले चुनावों में हमारी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पूर्व पार्षदों को भी मेहनत करना होगी ।
बैठक में पूर्व महापौर सुशीला सिंह, सदानंद गोडबोले, स्वाति गोडबोले, पूर्व निगम अध्यक्ष राजकुमार मेहता, निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, रजनीश यादव, राजेश मिश्रा, अभय सिंह ठाकुर, सहित भाजपा के समस्त पार्षद एवं पूर्व पार्षद उपस्थित थे।



