जबलपुर दर्पण

प्रदेश स्तरीय शासकीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान की महत्वपूर्ण समिति में मनोनीत हुए अखिल मिश्रा

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश शासन द्वारा शिक्षकों के कल्याण हेतु शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह जी की अध्यक्षता में
गठित 7 सदस्यीय राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान समिति में शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा जबलपुर को प्रतिनिधित्व प्रदान करते हुए नगर के अखिल मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षक कल्याण प्रतिष्ठान सरकार की नियमित संवैधानिक बॉडी है जिसकी प्रत्येक राज्य में राज्य कार्यकारिणी गठित होती है, जो कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। समिति में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री अध्यक्ष होते हैं।
आयुक्त लोक शिक्षा विभाग तथा प्रदेश सरकार के वित्त सलाहकार एवं प्रदेश से छह सदस्य नामित होते हैं। मुख्य रूप से यह समिति शिक्षकों के कल्याण के लिए सुझावों को अनुमोदित करती है।
अति गंभीर बीमारियों लिवर-किडनी इत्यादि के लिए शिक्षकों को ₹50000 तक की आर्थिक सहायता समिति की अनुशंसा पर मिलती है।शिक्षकों को पुरस्कार हेतु भी यह समिति अनुशंसा करती है।
युवा व्यवसायी समाजसेवी अखिल मिश्र महाकोशल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री के वर्तमान में मानसेवी मंत्री, लार्डगंज व्यापारी संघ अध्यक्ष तथा पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिमी उड़ीसा के पूर्व रोटरी गवर्नर हैं। नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में आप सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88