अपर मुख्य सचिव ने किया ज.ने.कृ.वि.वि. का भ्रमण

जबलपुर दर्पण। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णपाल द्वारा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा के साथ एक विशेष बैठक एवं चर्चा आयोजित की गई। कुलपति डॉ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं विस्तार की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। कुलपति डॉ. मिश्रा ने अशोक बर्णपाल का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया एवं हार्टीकल्चर विभाग के द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की बास्केट भेंट की। बैठक में अशोक बर्णपाल ने कहा कि कृषकों की प्रगति, उन्नति एवं कृषि के क्षेत्र में मानव संसाधन प्रदान करने में विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय योगदान है। श्री बर्णपाल ने हार्टीकल्चर के क्षेत्र में किये जा रहे महात्वपूर्ण कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पाण्डे ने उद्यान विभाग के अंतर्गत हो रहे विभिन्न शोध कार्यों की जानकारी प्रदान की। श्री बर्णपाल ने उद्यानिकी एवं एग्रोफारेस्ट्री के क्षेत्र में विशेष रूची दिखाते हुए कहा कि हार्टिकल्चर के क्षेत्र में रोग एवं कीटों के समन्वित नियंत्रण के साथ ही नवीनतम किस्मों के उत्पादन हेतु प्रोजेक्ट बनाकर शोध कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बेहतर उद्यानिकी के क्षेत्र में एक्सपर्ट तैयार किये जा सकें।
कुलपति सचिवालय में बैठक में कुलसचिव रेवासिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक व्ही.एन. बाजपेयी, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतू, डाँ. दिनकर प्रसाद शर्मा संचालक विस्तार सेवाएँ, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. दीप पहलवान, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. पी.बी. शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. टी.आर. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडे डाँ. राजेन्द्र कुमार नेमा, प्रमुख अन्वेषक, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना कार्यपालन यंत्री इंजि. एस.एस. गौर आदि उपस्थित रहे।

