जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भविष्य की चुनौतियों का जवाब है कृषि में महिला उद्यमिता : कुलपति

जनेकृविवि में महिला उद्यमियों के विकास हेतु एक दिवसीय संगोष्ठी सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर स्थित आईएबीएम के कौटिल्य सभागार में वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा लिए हुए भारत में जी-20 के अंतर्गत महिला उद्यमियों के विकास हेतु राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (नाहेप) के अंतर्गत ‘‘महिला सशाक्तिकरण के लिये कृषि उद्यमिता में अवसर‘‘ विषय पर एक दिवसीय नेशनल सेमीनार का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। नेशनल सेमीनार का शुभारंभ सरस्वती वंदना, दीप प्रज्जवलन एवं विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ हुआ। इस दौरान कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा ने मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा कि भविष्य की चुनौतियों का जवाब कृषि में महिला उद्यमिता है। छात्राओं एवं नये उद्यमियों को कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसरों को जानने, समझने एवं कार्यरूप में परिणित करने के लिये सफल महिला कृषि उद्यमियों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उनके लिये यह सुनहरा अवसर है कि ऐसे सेमीनार के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में उद्यमिता के अवसरां को जानने और समझने और हर पहलू पर सही जानकारी एवं सफल उद्यमी बनने की प्रेरणा मिलेगी। छात्राओ का महिला उद्यमी सुश्री पल्लवी पटैल, देवांशी शर्मा, संध्या बोरकर, मंजरी चांदे, रिया सोनवाने व अर्चना सोनी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में बहुत उत्साह रहा व उन्होने सक्रिय भागीदारी की। इस कार्यक्रम का संचालन डा. शीला पाण्डे व डॉ. एम.के. अवस्थी व डॉ. आर.एन. श्रीवास्तव आयोजन सचिव ने सफल कार्यक्रम के लिय सभी का आभार माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के डायरेक्टर डॉ. मोनी थामस और उनके स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। इस कार्यक्रम में 120 छात्राओं सहित लगभग 150 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88