जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश हुआ जारी

जबलपुर दर्पण। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 1 जनवरी 2023 से 4 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता देय होगा। कार्मिकों को 1 जनवरी 2023 से कुल 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।



