जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
जनेकृविवि के डॉ. संजीव कुमार बेस्ट ओरल पेपर प्रजेन्टेशन अवार्ड से सम्मानित

जबलपुर दर्पण। इण्डियन फाइटो पैथोलोजिकल सोसाइटी, आईएआरआई, नई दिल्ली द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ मैसूर, मैसूरू में आयोजित राष्ट्रीय ‘‘प्लांट एण्ड सॉइल हेल्थ मैनेजमेन्ट इश्यू एण्ड इनोवेसन कान्फेरेंस (फरवरी 2-4) में डॉ. संजीव कुमार, सहायक प्राध्यापक, पौध रोग एवं नोडल ऑफीसर, आई.सी.ए.आर., नई दिल्ली कार्यालय अधिष्ठाता कृषि संकाय, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर को ‘‘बेस्ट ओरल पेपर प्रजेन्टेषन अवार्ड‘‘ से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उनके द्वारा प्रस्तुत शोध पत्र ‘‘द की टू इण्डिया फूड सिकुरीटी लाइज विथ क्रॉप प्रोटेक्शन’’ पर दिया गया है।
डॉ. संजीव कुमार की बड़ी उपलब्धि पर जनेकृविवि के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय, डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक अनुसंधान सेवाएं, डॉ. जी.के कौतू, संचालक शिक्षण, डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक विस्तार सेवाएं, डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र, डॉ. दीप पहलवान अधिष्ठाता कृषि महा.वि. डॉ. पी. बी. शर्मा, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी, डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, अमित कुमार शर्मा एवं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, डॉ शेखर सिंह बघेल सहित कृषि वैज्ञानिक एवं प्राध्यपकों ने डॉ. संजीव कुमार को बधाईयां संप्रेषित की और हर्ष व्यक्त किया।



