कनिष्ठ कर रहे वरिष्ठ का कार्य

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के अधिकांश विभागों में नवीन नियुक्तियां नहीं होने के कारण तथा ज्यादातर लोकसेवकों के सेवानिवृत हो जाने के कारण अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के अधिकांश पद रिक्त हो गए हैँ। विभागों में कनिष्ठ अधिकारीयों और कर्मचारियों से वरिष्ठ अधिकारीयों तथा वरिष्ठ कर्मचारियों के पदों का काम लिया जा रहा है परन्तु इन्हें इस अतिरिक्त कार्य हेतु किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जा रहा है अर्थात किसी भी प्रकार का वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैँ कि अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान किया जायेगा। कर्मचारियों से एक पद के स्थान पर दो यहाँ तक कि तीन पदों के स्थान का कार्य करवाया जा रहा है। उपयंत्री, कृषि विस्तार अधिकारी, कोषालय अधिकारी, आई टी आई प्राचार्य, वन कर्मी, वन मण्डल अधिकारी, सहायक थाना प्रभारी, सहायक शिक्षक, अनुविभागीय अधिकारी, कार्यपालन यंत्री, स्वास्थ्य कर्मी, जिला शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, आर आई, पटवारी, अधीक्षण यंत्री, मुख्य अभियंता, सहायक ग्रेड -2, मानचित्रकार, चपरासी और कार्यभारित स्थापना के कर्मचारियों से भी उनके मूल पद के अतिरिक्त अन्य पदों का कार्य लिया जा रहा है। इन कर्मचारियों क़ो 8 घंटे के स्थान पर 10 से 12 घंटे लगातार कार्य करना पड़ रहा है लेकिन वेतन एक ही पद का दिया जा रहा है।अन्य किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जा रहा है।ये उनके साथ बहुत नाइंसाफी है। वे अत्यधिक शोषण का शिकार हो रहे हैँ। संगठन के पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी,अफ़रोज़ खान,धर्मेंद्र परिहार,जी आर झारिया,चंद्रभान साहू,भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक,अजब सिंह,विश्वनाथ सिंह, सुल्तान सिंह, देवराज सिंह,नितिन तिवारी,समर सिंह,,इमरत सेन,आकाश भील,बैजनाथ यादव,सुधीर गौर,महेश मेहरा,मुकेश कोल,रवि विश्वकर्मा, संदीप भागवत, कमलेश दुबे, विशाल सिंह,डेलन सिंह,भेजम सिंह, भागीरथ परसते, हीरालाल हल्दकार, नन्हें सिंह पूंन्द्रो, संतोष पाण्डेय, आर के झारिया, नंदकिशोर, ललिता देवी,आशा सिसोदिया, सरोज कोल, ममता मिश्रा आदि ने अतिरिक्त कार्य का अतिरिक्त भुगतान करने की मांग की है।



