आदिवासी बच्ची से साथ हुई घटना को लेकर:मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन ने किया शहपुरा थाने का घेराव

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। प्रदेश में आदिवासियो पर लगातार अत्याचार की घटनाओ का ग्राफ बड़ता जा रहा है जिसे रोकने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है ऐसा ही एक मामला ग्राम मलूटी उमरिया में एक आदिवासी बच्ची के साथ अत्याचार होने की घटना से जिले के समस्त आदिवासियों में आक्रोश व्याप्त है। मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन पाटन के पदअधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों द्वारा दिनांक 21/10/2022 को दोपहर 2:00 बजे शहपुरा थाने का घेराव कर मांग की गई मलूटी उमरिया में आदिवासी बच्ची के हुई घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर दंडित करने की मांग के साथ साथ पीड़ित परिवार की सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहपुरा थाना प्रभारी को सौंपा गया ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से उपस्थित रहें प्रकाश सिंह करपेती, भगवान दास, प्रकाश सिंह कुलस्ते, जयदेव सिंह, जगदीश ठाकुर, राम श्याम सरपंच, अर्जुन सिंह सरपंच, धनु सिंह, सुनील सिंह, अमर सिंह, गजराज पंचम सिंह, एवं बीड़ी लाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे।



