गोरखपुर से निकलेगी भव्य शिव बारात

जबलपुर दर्पण। शिव शक्ति महाकाल मंदिर इमलीपुरा गोरखपुर मेंप्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पूर्व रात्रि 17 फरवरी, शुक्रवार की रात में मृत्युंजय भगवान की भस्म आरती महाकाल मंदिर उज्जैन की तर्ज में की जा रही है। रात्रि 3:00 बजे पवित्र भस्म श्मशान घाट से लाई जाएगी एवं प्रातः 4 बजे महाकाल भगवान का भस्म से अभिषेक भस्म आरती होगी। ठीक 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवम् मंगल आरती होगी, दिनभर मंदिर में भजन पूजन एवं कीर्तन होगा। बबलू यादव ने बताया कि शाम 6:00 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात मंदिर प्रांगण से निकलकर कटंगा चौराहे से होती हुई गोरखपुर मुख्य मार्ग पर प्रवेश करेगी एवं आदि शंकराचार्य चौक से वापस मंदिर प्रांगण में आएगी। 19 फरवरी रविवार 12 बजे दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है जिसमें उपस्थिति की अपील की गई है।



