जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डॉ.एस.के. पांडे उद्यानिकी संकाय अधिष्ठाता मनोनीत

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडे को मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय के पद पर मनोनीत किया गया है। डॉ. पांडे के पास 39 वर्षो का शिक्षण,अनुसंधान एवंविस्तार का वृहदअनुभवहै।आपनेसन् 1984 मेंवैज्ञानिक के पद से इन्डोजर्मनप्रोजेक्ट से शुरूआत की थी।आपने 64 एमएससी एवं 9 पीएचडीके छात्रों को मार्ग दर्शन किया है।डॉ. पांडे ने दो उद्यानिकी पुस्तिकों का लेखन एवं 80 के लगभग रिसर्च पेपर नेशनल एवं इंटरनेशनल जर्नल्स एवं हिन्दी व अंग्रेजी में विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आर्टिकल्स भी लिखे है।



