घाट तक स्ट्रीट लाइट की होगी व्यवस्था, हुआ भूमिपूजन

जबलपुर दर्पण। बरगी विधानसभा के अंतर्गत नगर परिषद भेड़ाघाट के वार्ड क्र 8 गोपालपुर मे बस्ती से पशुपतिनाथ मंदिर से नर्मदा जी के तट तक लाइट की व्यवस्था नही थी जिससे स्थानीय लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था उनकी इस समस्या को देखते हुए एवं स्थानीय पार्षद की सक्रियता के चलते यहां पर लाइट की व्यवस्था की गई जिसमे उक्त सभी जगह खम्बे लगाकर घाट तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई जिसका भूमिपूजन पांच कन्याओं द्वारा किया गया जिसमे सर्वप्रथम पशुपतिनाथ भोलेनाथ जी के पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमे मुख्य रूप से नगर परिषद भेड़ाघाट के अध्यक्ष चतुर सिंह जी उपाध्यक्ष जगदीश दाहिया किशोर दुबे मिनाक्षी हीरेन्द्र प्रताप सिंह पार्षद नर्वदा बाई यादव निरंजन भूमिया लक्ष्मण यादव रमेश यादव आशीष जैन नगर परिषद के विधुत प्रभारी ओभी मुखर्जी रज्जन पटेल एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



