जगत के तारणहार संत रामपाल महाराज का जीवन परिचय और उनका अध्यात्मिक संघर्ष

जबलपुर दर्पण। परम संत रामपाल जी महाराज का जन्म 8 सितंबर, 1951 को गांव धनाना, जिला सोनीपत, हरियाणा में जाट किसान परिवार में हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद हरियाणा प्रांत में सिंचाई विभाग में जूनियर इंजीनियर की पोस्ट पर 18 वर्ष कार्यरत रहे। संत रामपाल जी महाराज जी की आस्था देवी देवताओं की भक्ति में विशेष होने के कारण जगह जगह साधु संतों से अध्यात्मिक चर्चा करते थे जिनके फलस्वरूप उनकी मुलाकात स्वामी रामदेवानंद जी महाराज से हुई और उनसे प्रभावित होकर उन्होंने 17 फरवरी सन् 1988 को 37 वर्ष की आयु में फाल्गुन महीने की अमावस्या की रात्रि में दीक्षा प्राप्त की। 1994 में अपने गुरुदेव रामदेवानंद जी के आदेश अनुसार नाम दीक्षा देने लगे। अपनी नौकरी से 21/05/1995 को इस्तीफा दे दिया और पूर्णतः नामदान देने लग गए। अपने गुरुदेव की आज्ञा पालन करने के लिए संत रामपाल महाराज ने अपना घर, बच्चे, नौकरी छोड़कर, सर्वस्व परमात्मा की सेवा के लिए समर्पित कर दिया ।
ऐसा माना जाता है कि सामाजिक, आर्थिक, अध्यात्मिक इत्यादि क्षेत्रों में जब सुगमता पूर्वक विचारयुक्त वाले व्यक्ति हो तो प्रायः सभी क्षेत्रों में समानता के भाव रहते है किंतु इसके उलट जब लोग स्वार्थपूर्वक जीवन जीने के आतुर हो तो वही संघर्ष की शुरुआत होती है। कुछ ऐसा ही कुकृत्य सन् 2006 में करोंथा कांड में देखा गया। जब संत रामपाल जी व उनके अनुयाई शांति पूर्वक सत्संग कर रहे थे तभी कुछ तथाकथित आर्य समाज के व्यक्तियों ने आश्रम को चारों तरफ से घेर लिया और सभी प्रकार की सुविधाएं भी बंद करा दी तथा हत्या का झूठा आरोप लगाकर 2006 से 2008 तक संत रामपाल जी महाराज जी को जेल भिजवा दिया। पुनः 2014 में भी झूठे आरोप में जेल जाना पड़ा। कारण सिर्फ इतना था कि संत रामपाल महाराज ने आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश का खुलासा किए तथा जनता को सच्चाई से रूबरू करवाए।
जेल में जाने के बावजूद भी संत रामपाल जी महाराज जी का ज्ञान रुका नहीं जन जन तक लोगों में अलख क्रांति जगाई । लोग संत रामपाल महाराज से जुड़ते गए और उनके सत्य ज्ञान को पहचानते गए। आज जनता के सामने सच्चाई भी उजागर हुई। 2006 में करोंथा कांड में लगाए गए हत्या के झूठे आरोप में संत रामपाल जी महाराज जी बाइज्जत बरी हो चुके हैं।
दोस्तों यह तो सच है कि जब भी किसी कार्य में परिवर्तन किया जाता है तो विरोध होना लाजमी है किंतु यह बड़े स्तर पर संत रामपाल महाराज जी का संघर्ष चल रहा है जो न केवल आध्यात्मिक क्षेत्र में बल्कि आर्थिक, सामाजिक, न्यायिक, राजनीतिक सभी क्षेत्र में एक सुधार का कार्य कर रहे हैं । संत रामपाल जी महाराज जी एक स्वच्छ समाज का निर्माण करना चाहते हैं जिससे जनता सुखी हो सके और अपने एक परमपिता परमेश्वर की पहचान कर सकें।
अतः आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है संत रामपाल महाराज द्वारा लिखित पुस्तक “ज्ञान गंगा” को अवश्य पढ़ें और उनके द्वारा दी गई संपूर्ण जानकारी को सभी शास्त्रों से मिलान करें तब आप सच्चाई से परिचित हो पाएंगे।



