जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
संयुक्त तत्वावधान मे चलाया गया अभियान

जबलपुर दर्पण। एक कलम एक प्रतिज्ञा अभियान शिक्षा के क्षेत्र मे क्रान्तिकारी अभियान है। जो बस्ती/ गाँव के बच्चो शिक्षा से जोड़ता है, शिक्षा के महत्त्व के विषय पर चर्चा होती है। जानवी शिक्षा एवम् समाज कल्याण समिति ने रिछाई सेवा बस्ती मे अभियान कार्यक्रम आयोजित किया।माँ सरस्वती जी एवम् पेन पूजन के पश्चात दर्पण रोटी बैंक से पहुंचे चर्चा प्रवर्तक अंकित कुबेर ने शिक्षा के महत्व पर बच्चो से चर्चा की एवम् गणित हल करने की आसान विधि बच्चो को सिखाई कार्यक्रम मे सभी बच्चो को पेन दिये गये।
कार्यक्रम मे स्वाति चोबे , अंकित जैन कामनी यादव ,शशि रजक,करुणा कोल , प्रभा कोल उपस्थित रहे।



