जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही सरकारें :- राकेश सिंह

विकास यात्रा में शामिल हुए सांसद, विधायक एवँ पार्टी पदाधिकारी

जबलपुर दर्पण। विधानसभा विकास यात्रा के दौरान जबलपुर महानगर की चारो विधानसभा एवँ ग्रामीण की चारो विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है जिसमे जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सांसद श्री राकेश सिंह ने विकास यात्रा दौरान जबलपुर संसदीय क्षेत्र के पनागर विधानसभा अंतर्गत सुभाष वार्ड के बूथ क्रमांक 41 में एवँ पाटन मझौली विधानसभा अंतर्गत पौंडा मण्डल के ग्राम पंचायत खुडावल (नवीन) एवं कैलवास में आयोजित विकास यात्रा में सम्मिलित होकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं लाभान्वित को प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही अब उन्हें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़े कदम उठाये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक अजय विश्नोई, सुशील तिवारी इंदु, ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानू तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जबलपुर की चारो विधानसभा में निकाली गई विकास यात्रा में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक शरद जैन, अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह, सदानन्द गोडबोले, रिंकू विज, अभिलाष पांडे, शरद अग्रवाल के साथ मंडल अध्यक्ष एवँ कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88