पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल के पुत्र पृथ्वी पटेल एवं बेनीखेड़ा सरपंच राहुल यादव के बीच,कार पार्किंग को लेकर विवाद

मामला दर्ज,माढ़ोताल पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर दर्पण पाटन नप्र। पाटन मझौली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम आगासोद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में कार पार्किंग का मामूली विवाद इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद हातापाई में बदल गया जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मंच गई। माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय से मिली जानकारी अनुसार पूर्व भाजपा जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल एवं उनके पुत्र पृथ्वी पटेल अपनी कार से आगासोद में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे तभी पार्किंग व्यवस्था संभाल रहे बेनीखेड़ा सरपंच राहुल यादव ने पार्किंग स्थल पर कार पार्किंग करने के लिए कहा तभी शिव पटेल एवं उनके बेटे पृथ्वी पटेल ने सरपंच राहुल यादव के साथ गाली गलौज करते हुए झूमा झपटी कर दी।
ग्रामीणों ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पहले शिव पटेल एवं उनके बेटे पृथ्वी पटेल ने बेनीखेडा सरपंच राहुल यादव के साथ मारपीट की थी तभी झगड़े की सूचना मिलने पर गांव के लड़के दौड़े और पार्किंग स्थल पर शिव पटेल एवं उनके पुत्र पृथ्वी पटेल के साथ गांव के लड़को ने मारपीट की है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडे ने बताया कि पूर्व भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष के बेटे पृथ्वी पटेल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। एवं पीड़ित पक्ष का मेडिकल कराया जा रहा है। अभी दूसरा पक्ष अपनी शिकायत लेकर थाने नही आया है। फिलहाल मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पूरे मामले की सघन जांच पड़ताल की जा रही है।



