कांग्रेस नेता की फॉर्च्यूनर कार पर,दो युवकों ने पेट्रोल डालकर किया आग के हवाले

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
जबलपुर दर्पण नप्र। कोतवाली थाना क्षेत्र के परिजात बिल्डिंग निवासी कांग्रेस नेता रितेश अग्रवाल के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर कार क्रमांक एमपी 20 सीडी 7755 में दिनांक 17 फर 2023 को दरमियानी रात को दो बाईक सवारों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने से कार की बैटरी में ब्लास्ट हो गया जिसकी आवाज सुनकर रितेश अग्रवाल एवं मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकलकर दौड़े और जल्दी ही कार में लगी आग को बुझाया गया हालाकि घटना में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। कोतवाली थाने से मिली जानकारी अनुसार रितेश अग्रवाल ने मामला दर्ज कराया है उनके घर के बाहर खड़ी कार में दो युवकों द्वारा 17 फर 23 की दरमियानी रात को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई पुलिस घटना की सघन जांच कर रही हैं। इस आगजनी की वारदात के पीछे जो भी शामिल है वह जल्द सलाखों के पीछे होगे।



