रक्तदान महादान आओ करें दान,जीवन के लिए रक्त की एक बूंद है जीवनदान

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । स्व. श्रीमती शकुंतला तिवारी स्मृति सेवा समिति के तत्वावधान में विगत दिनों एक प्रेरणादायक एवं सामाजिक कल्याण करने की पहल देखने को मिली। जहां समिति के सदस्य युवा दवा व्यापारी प्रसून मिश्रा एवं जया मलिक ने अपना पहला रक्तदान कर समाज के युवाओं एवं महिलाओं के लिए प्रेरणा देते हुए मिसाल कायम की।
रक्तदान के इस सराहनीय कार्य के लिए दोनों को डॉ.भगवान यादव, इंचार्ज ब्लड बैंक, मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष पंडित कार्तिकेय तिवारी को भी समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ.अर्चना शुक्ला,डॉ. रितु सिंह सहित ब्लड बैंक की पूरी टीम उपस्थित रही।
समिति द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल जनजागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि समाज में सेवा और मानवता की भावना को भी सुदृढ़ कर रहे हैं।



