22 वर्षीय लड़के का शव लटकता दिखा आम के पेड़ में, हत्या या आत्महत्या

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र थाना मझगवा तहसील मुख्यालय सिहोरा अंतर्गत गुरुवार की सुबह सुबह हड़कम्प मच गया। जब लोगों ने आम के पेड़ में एक 22 वर्षीय लड़के की लटकता हुआ शव उस पेड़ में देखा गया। जैस ही ये जानकारी लोगों की वहां लगी वहां भीड़ एकत्रित हो गई। और इसकी जानकारी थाना मझगवा पुलिस को दी। घटना की जानकारी जैसे ही थाना मझगवा पुलिस को लगी तत्कालीन घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम सिहोरा में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। दोपहर 3 बजे के दौरान मृतक युवक का अंतिम संस्कार ग्राम में किया गया। थाना मझगवा से प्राप्त जानकारी में बताया गया हैं कि मृतक जितेन्द्र दाहिया पिता बसंत दाहिया उम्र 22 वर्षीय निवासी खिरहनी कला का रहवासी है। मृतक इस प्रकार से कैसे और किन कारणों से मौत हुई हैं। उसकी जांच पड़ताल बारीकी से की जाएंगी। (जितेंद्र दहिया पिता बसंत दहिया उम्र 22 साल खिरहणी कला) परिवार के लोगों ने मीडिया से लगाई निष्पक्ष हो जांच पड़ताल – मृतक जितेन्द्र दाहिया के माता पिता ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जो भी दोषी हो उस पर उचित कार्यवाही करें।
फिलहाल जितेन्द्र एक अकेला पुत्र था। वह अपने पीछे दो बहन और माता पिता को छोड़ कर चला गया हैं। मृतक के मोबाइल फोन को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं।
विवेचक कर्ता – AS I विजय डेहरिया जांच अधिकारी थाना मझगवा।



