जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात

जबलपुर दर्पण। महाशिवरात्रि के महापर्व के अवसर पर इस वर्ष भी शिवशक्ति सेवा समिति एवं शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति केंद्र गोहलपुर द्वारा रुपेश पिंटू पटेल की अध्यक्षता में भगवान् भोलेनाथ की बारात एवं भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के विवाह का आयोजन किया गया.
भगवान् भोलेनाथ और माता पार्वती के रूप में छोटे छोटे बच्चों ने प्रस्तुति दी. साथ ही चल समरोह में बच्चों, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ,दहेज मुक्ति समाज आदि द्वारा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं नशा मुक्त अपराध मुक्त आध्यात्मिक समाज के निर्माण का सन्देश दिया गया।
इस वर्ष भोलेनाथ की बारात का चल समारोह शिव हनुमान मंदिर नई बस्ती गोहलपुर से दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर दुर्गा मंदिर गोहलपुर होते हुए नई बस्ती नं 2 पर समापन किया गया। जगह जगह फूल मालाओं और गुलाल से शिवभक्तों द्वारा बारात का स्वागत किया गया। साथ ही स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, संजय यादव, रत्नेश सोनकर राम पटेल, रंजीत पटेल महेश पटेल गणेश पटेल ,राहुल कपूर ,सुनील पटेल ,प्रवीण नामदेव, मंडल उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता ,अभिषेक कोरी,आशीष तिवारी एवं मातशक्तियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88