शासन की अनदेखी का परिणाम भुगत रहे सविदा पर हुए नियुक्त शिक्षक

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारि संघठन के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की शासन की अनदेखी का परिणाम लगातार भुगत रहे संविदा शिक्षक , एक ओर सविदा शिक्षको की नियुक्ति होने के उपरांत सेवा पुस्तिका से लेकर समस्त कार्य का संधारण शिक्षा विभाग करता आया है तथा कर्मचारियों से शिक्षकीय कार्य लेता आया है, परंतु जैसे ही शिक्षा विभाग मे मर्ज किया गया उनकी नियुक्ति 1-7-2018 कर दी गई पूर्व की सेवाएं शून्य कर दी गईl इस ओर ना तो शासन प्रशासन का ध्यान है ना ही शिक्षा विभाग मे कोई शुद् लेने वालाl शिक्षको को एक ओर सविदा अवधि मे किसी प्रकार की नियमित वेतन के आधार पर ना ही वेतन व्रधी दी गई, ना ही नियमित वेतन दिया गयाl पहले मात्र 5000 -9000 रु वेतन देकर शिर्फ और सिर्फ शोषण किया गया उसके बाद नियुक्ति दिनाक से वेतन वृद्धि नहीं दी गई l शासन प्रशासन शिक्षा विभाग सब कुंभकरण की नीद मे सोये हुए हैं l ना जाने शासन की अनदेखी और शोषण का शिकार कब तक होंगे संविदा शिक्षकlआखिर कब तक देश के कर्णधार शिक्षक अपने ही हक पाने के लिए जूझते रहेंगेl



