गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ ने अपर कलेक्टर से सौजन्य भेंट कर स्मारक की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

जबलपुर दर्पण। गोंडवाना साम्राज्य के अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के म्यूजियम का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाने एवं पुरातत्व विभाग तथा जिला प्रशासन के निर्देशन में किए जाने के संबंध में गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर का एक प्रतिनिधिमंडल श्री किशोरी लाल भलावी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर श्री शेर सिंह मीणा से मिला । प्रतिनिधिमंडल ने राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह के प्रेरणा केंद्र और आदिवासियों की आस्था से जुड़ा हुआ बंदी गृह को यथावत रखने और गोंडवाना कीर्ति स्तंभ, प्रवेश द्वार, बगीचे,गोंडवाना संघ कार्यालय आदि बनाए जाने के संबंध में विस्तृत प्रोजेक्ट श्री शेर सिंह मीणा को सौंपा। उन्होंने आश्वस्त किया कि गढ़ा गोंडवाना द्वारा दिए गए प्रस्ताव को अति शीघ्र इसमें समाहित किया जाएगा ।आज के प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष नेम सिंह मरकाम ,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजय झारिया , राजेंद्र चौधरी , विधि सलाहकार एडवोकेट बालकृष्ण चौधरी डी एल कोर्चे,श्रीमती जमना मरावी, नोखेलाल वरकडे, प्रमोद मरावी, गणेश भलावी आदि थे।



