धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विरोध में समिति के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय का किया घेराव

जबलपुर। ग्राम बैनीखेड़ा थाना भेड़ाघाट निवासी २८ वर्षीय राहुल यादव ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम आगासोद में श्रीराम महायज्ञका आयोजन समस्त ग्राम वासियों द्वारा मिलकर किया जा रहा है। जिसके तत्वाधान में सभी ग्रामीण युवकों को यज्ञ स्थल में विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके तहत मुझे पार्विंâग की व्यवस्था संभालने की ड्यिूटी लगाई गई थी, तथा राहुल यादव द्वारा पर्विंâग की व्यवस्था देखी जा रही थी, तभी शिव पटेल अपने पुत्र के साथ अपनी फोर व्हीलकर में यज्ञ स्थल पर पहुंचे, मेरे द्वारा उनसे निवेदन किया गया, कि अपनी कार को पार्किंग में खड़ी करें, इस बात से नाराज होकर शिव पटेल कहने लगे कि मैं कार से ही यज्ञ स्थल पर जाउâंगा तू जानता नहीं है कि मैं भाजपा का बड़ा नेता हूं मेरे संपर्क में मंत्री, मुख्य मंत्री, सांसद, विधायक है। मैने ऐसे कई यज्ञ देखे है और मैं यज्ञ करा सकता हूं तो यज्ञ बिगाड़ भी सकता हूं तू मेरी पहुंच नहीं जानता है। दो कौड़ी का लड़का मेरे को पैदल जाने के लिए कहा रहा है मै तो कार से ही यज्ञ स्थल पर जाऊंगा, मुझे कोई नहीं रोक सकता है। पुलिस प्रशासन मेरी जेब में रहता है। मैं भाजपा का पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष हूं। मेरे द्वारा बार-बार निवेदन करने पर शिव पटेल तथा उनका पुत्र मेरी बात मानने को तैयार नहीं हुआ तथा मेरे साथ गाली गलौज करने लगे तथा उसके बाद शिव पटेल अपनी कार से लाठी निकालकर मुझे मारने लगा, जिसे वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने देखा सुना है तथा उसका वीडियो भी बनाया है जो प्रमाण है कि शिव पटेल व उसके लड़के द्वारा मेरे साथ गाली गलौज एवं लाठी से मारपीट की गई एवं शिव पटेल व उसके पुत्र द्वारा मारपीट करते समय भी सत्ता का रौब दिखा रहे थे।
जब समिति के और लोग वहां पर आए तब उन्होंने बीच बचाव किया तथा मुझे बचाया। शिव पटेल व उसका लड़का मारपीट कर मेरे विरुद्ध पुलिस थाना माढ़ोताल में प्रकरण दर्ज करवा दिए है, फिर मुझे दूसरे हम सब समिति के लोगों को शिव पटेल व उसके पुत्र के विरुद्ध माढ़ोताल पुलिस थाना में शिकायत की गई, जिस पर माढ़ोताल पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है क्योंकि शिव पटेल भाजपा का नेता है तथ्ज्ञा प्रदेश में उसकी सरकार है जिस कारण से पुलिस थाना माढ़ोताल द्वारा कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है जिसे श्रीराम महायज्ञ समिति एवं समस्त ग्राम वासियों में रोष, गुस्सा है।
मेरा एवं श्रीराम महायज्ञ समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का आपसे अनुरोध है कि उक्त घटना का वीडियो पूरे प्रदेश में वायरल है कि वैâसे शिव पटेल व उसके पुत्र द्वारा यज्ञ स्थल पर अशांति एवं भय का वातावरण उत्पन्न कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। सत्ता के नशे में चूर होकर मेरे साथ मारपीट की गई, गाली गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई है जिससे मुझे शिव पटेल एवं उसके पुत्र से जानमाल का खतरा उत्पन्न हो गया है तथा शिवपटेल ने कहा कि तेरे ऊपर इतने प्रकरण लगाउâंगा कि तेरा जबलपुर में रहना मुश्किल हो जाएगा। शिव पटेल और उसके पुत्र के विरुद्ध बिना सत्ता या सरकार के दबाव में आए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उनके विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की जाए।



