जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

जबलपुर! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नईदिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में आज दिनांक 23.02.2023 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री उमाशंकर अग्रवाल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी एवं 03 विधि छात्रों तथा 29 पुरूष हवालाती बंदी, 10 हवालाती महिला बंदी, 13 जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स सहित कुल 52 बंदियों की उपस्थिति में बंदियों के हितार्थ केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिक साक्षरता शिविर एवं वर्ष 2023 हेतु जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मान्नीय श्री उमाशंकर अग्रवाल द्वारा बंदियों को संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा कानूनी/न्यायिक प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जिलानी द्वारा बंदियों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मान्नीय सचिव महोदय एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा जेल में परिरूद्ध दण्डित बंदियों में से नवनियुक्त जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया तथा जेलों में पैरालीगल वाॅलेंटियर्स के कार्य, दायित्व एवं भूमिका की जानकारी दी गई। शिविर के अंत में बंदियों द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा वर्ष 2023 हेतु केन्द्रीय जेल जबलपुर में दण्डित बंदियों में से 12 पुरूष दण्डित बंदी एवं 02 महिला दण्डित बंदियों सहित कुल-14 दण्डित बंदियों को जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स नियुक्त किया गया है।
शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक श्री अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में तथा उप जेल अधीक्षक श्री मदन कमलेश एवं अन्य जेल स्टाफ तथा जेल पैरालीगल वाॅलेंटियर्स की उपस्थिति व सहयोग में सम्पन्न हुआ। शिविर में मंच का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक श्री हिमांशु तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88